🔥 ट्रेंडिंग અંબાજી કંટ્રોલ રૂમ: ભાદરવી પૂનમ મેળામા... રાજકોટ સિવિલ હોસ્પિટલમાં દર્દીઓને અપાત... बीजेपी विधायक गंगा एक्सप्रेसवे पर फोर्... केदारनाथ में धसकने से हुई मौतें, प्राध... कनाडा में शाम की सैर के दौरान वृद्ध भा... कनाडा में भारतीय महिला ने साझा किया भा...
27 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कैंसर से जूझ रही गौरी बैगा के लिए मददगार बने पवन कुमार

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 27 सित. 2026, 01:00 PM 👁 73
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कैंसर से जूझ रही गौरी बैगा के लिए मददगार बने पवन कुमार चीनी

इलाज के लिए बढ़ाया सहायता का हाथ

शहडोल जिला। जिले के नगर परिषद

बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 10 देवहरा निवासी गौरी बैगा लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही हैं। बीमारी के उपचार के साथ परिवार के सामने आर्थिक कठिनाइयां भी खड़ी हैं। ऐसे मुश्किल दौर में सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार चीनी ने परिवार की मदद के लिए आगे बढ़कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

गौरी बैगा की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पवन कुमार चीनी ने उनके परिवार से मुलाकात की और इलाज में सहयोग के उद्देश्य से सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने गौरी बैगा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बीमारी के साथ आर्थिक संकट की भी चुनौती

परिजनों के अनुसार गौरी बैगा लंबे समय से लगातार इलाज और दवाइयों का खर्च परिवार के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे समय में मिली आर्थिक सहायता से परिवार को उपचार संबंधी खचों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उपचार करा रही हैं। गंभीर बीमारी के चलते

जरूरतमंद परिवारों की पहले भी कर चुके हैं मदद

पवन कुमार चीनी द्वारा जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह पहला मामला नहीं बताया जा रहा है। इससे पहले बारिश के दौरान मकान क्षतिप्रस्त होने से परेशान परिवारों की जानकारी मिलने पर भी उन्होंने आर्थिक सहयोग किया था। उनका कहना है कि बीमारी, प्राकृतिक आपदा या आर्थिक संकट जैसी परिस्थितियों में सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सामाजिक

मंजूर मंसूरी रिपोर्टर

सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी

स्थानीय स्तर पर पवन कुमार चीनी सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी करते रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता के अलावा विभिन्न सामाजिक आयोजनों में उनका सहयोग देखने को मिलता रहा है। गौरी बैगा की मदद के दौरान भी उन्होंने आर्थिक सहयोग को मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए परिवार का हौसला बढ़ाया। इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संकट के समय किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना उसके लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ भावनात्मक संबल भी बन सकता है।
📲Get App