🔥 TRENDING दिल्ली के रामलीला मैदान की गूंज कटिहार... भदोही में ‘कामयाबी का आगाज ट्रस्ट’ ने... ફરિયાદી સાથે કથિત રીતે ₹24.76 કરોડથી વ... VST reports sale of 3,519 tractors and... Himachal Leaders Rajiv Bindal, Jai Ram... Nagpur Jewelers Threatened by ‘Lawrenc...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 10:25 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जय जवान, जय किसान — किसान एकता जिंदाबाद!

बदायूं। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) जनपद बदायूं के पदाधिकारियों ने 29 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए किसान हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों ने खाद की कालाबाजारी और अवैध रूप से अतिरिक्त कीमत वसूली पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की बात कही गई। इसके अलावा गन्ने की पर्चियों की व्यवस्था दुरुस्त करने, फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और फसल नुकसान रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की मांग उठाई गई।
किसान यूनियन ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की, ताकि लगातार बढ़ रही कृषि लागत से किसानों को राहत मिल सके। वहीं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने तथा कृषि कार्यों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इसके अलावा पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण और कर्ज माफी से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिल सके। यूनियन के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेज आलम, दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
किसान यूनियन ने किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
📲Get App