🔥 TRENDING Teen Receptionist Ankita Bhandari Murd... Delhi Restaurant Fire: Man Saves Toddl... Bomb threats sent to several Delhi sch... कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल को ज... Indore’s 74‑Year‑Old Malhar Ganj Polic... Government School Principal Dies After...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कासगंज पुलिस अधीक्षक ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर निराश्रितों को बांटे फल, मिष्ठान और वस्त्र

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 11:19 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने सोरों कुष्ठ आश्रम का दौरा कर निराश्रितों को फल, मिष्ठान और वस्त्र वितरित किए। उन्होंने वहां रह रहे लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को समझा।

कासगंज: शासन के निर्देशों के क्रम में महिलाओं, बच्चों एवं समाज के वंचित वर्गों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेज-6' के अंतर्गत आज कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने कुष्ठ आश्रम, सोरों पहुंचकर एक अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय पहल की। उन्होंने आश्रम में रह रहे निराश्रित लोगों से मुलाकात की और उन्हें फल, मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित कर सम्मान देने का प्रयास किया।

इस पुनीत कार्य के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों लोकेश भाटी भी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ओ.पी.सिंह ने आश्रम में रह रहे प्रत्येक निराश्रित, वृद्ध और बीमार व्यक्ति के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने सभी को अपने परिवार के सदस्यों की तरह स्नेह, आदर और सम्मान देते हुए फल, मिष्ठान एवं वस्त्रों का वितरण किया।

पुलिस अधिकारियों के इस आत्मीय और पारिवारिक व्यवहार से आश्रम के निवासियों को समाज के जिम्मेदार सदस्य की उपस्थिति का अहसास हुआ। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि खाकी का मुख्य ध्येय केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना या अपराधियों को पकड़ना ही नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निराश्रित, असहाय और उपेक्षित लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, बच्चों और समाज के ऐसे वंचित वर्गों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ऐसे मानवीय और सेवा कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या असहाय न समझे। पुलिस अधीक्षक के इस व्यवहार से आश्रम के सभी निवासी अत्यंत भावुक हो उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस अनूठी और मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
📲Get App