🔥 TRENDING ECI extends SIR deadline in six states... Rahul Gandhi Visits Sangrur, Signals C... Activist Lakha Sidhana Detained After... Danny Bundala Calls for Chief Election... Threat to Bomb Two Jalandhar Schools S... Glass of Ambedkar Statue in Ludhiana B...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 30 Oct 2026, 10:48 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद-एटा सीमा पर एक तेज़ रफ़्तार पिकअप की टक्कर से 25 वर्षीय नवविवाहित गौरव की मौत हो गई। शादी के महज पांच महीने बाद और पहली करवाचौथ से ठीक पहले इस हादसे ने परिवार में कोहराम मचा दिया।

फर्रुखाबाद/एटा। करवाचौथ से ठीक पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नवविवाहिता की खुशियां छीन लीं। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव पपड़ी के पास अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गौरव की मौत हो गई। गौरव की शादी महज पांच महीने पहले हुई थी। उनकी पत्नी काजल अपना पहला करवाचौथ व्रत रखने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन त्योहार से पहले ही पति की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद एटा के थाना धुमरी क्षेत्र के गांव रूपधनी निवासी गौरव पुत्र सरमन अपनी पत्नी काजल और सास नन्ही बिटिया के साथ बाइक से लौट रहे थे। गौरव अपनी ससुराल कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव बहोरा गए थे। वहां से वह फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र स्थित गांव रमापुर जसू पहुंचे थे।

बुधवार को वापस लौटते समय कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गांव पपड़ी के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि गौरव की पत्नी काजल गुरुवार को अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहला करवाचौथ व्रत रखने वाली थीं। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। पति की मौत की खबर सुनकर काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वहीं, जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां गुड्डो देवी, छोटे भाई सौरभ सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे का शव देखकर मां बिलख पड़ीं। घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शादी के महज पांच महीने बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक मां से उसका जवान बेटा और नवविवाहिता से उसका जीवनसाथी छीन लिया।
📲Get App