🔥 TRENDING भारतीय सेवा ग्राम रामतला में अवैध प्लॉटिंग और सरका... Tripura Women Entrepreneurs Showcase L... Himachal Pradesh pensioners protest un... कुंडा પાટણના હાસાપુરમાં ધોળા દિવસે ફાયરિંગ,...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कीर्तन की रात बाबा आज थाणे आणों है... श्याम भजनों पर रातभर झूमे हजारों श्रद्धालु

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 17 Nov 2026, 03:10 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कीर्तन की रात बाबा आज थाणे आणों है... श्याम भजनों पर रातभर झूमे हजारों श्रद्धालु
नंगली गांव में तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्सव आयोजित, कोलकाता के फूलों से सजा बाबा का दरबार, 56 भोग और अखंड ज्योत रही आकर्षण का केंद्र
श्याम वंदना महोत्सव
रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलावड़ा के अंतर्गत अलावड़ा नंगली गांव में तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। श्याम बिहारी मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड में आयोजित विशाल भजन संध्या में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु उमड़े। पूरी रात श्याम बाबा के भजनों की अमृतवर्षा होती रही और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
महोत्सव में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। कोलकाता से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा के समक्ष छप्पन भोग लगाया गया तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने ज्योत के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्री श्याम बिहारी मित्र मंडल के अध्यक्ष सुंदर लाल सैनी एवं चरण सिंह सैनी ने बताया कि श्री श्री 108 श्री बाबा संतोषी दास जी महाराज के पावन सानिध्य में महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नौगांवा नगर पालिका चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने किया। अध्यक्षता अलावड़ा सरपंच शिवचरण सैनी ने की। इस दौरान इंदपुर सरपंच भोम सिंह सैनी, मालपुर सरपंच विक्रम सैनी, झांझर सरपंच घनश्याम सैनी, बोडोली डहर सरपंच फतेह सिंह सैनी, संजय छिलवाड़, उपसरपंच तलविंदर सिंह और ललावंडी सरपंच राकेश राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने ज्योत प्रज्वलित की। मंडल सदस्यों ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
भजन संध्या में अलवर की प्रसिद्ध गायिका विजेता सक्सेना ने 'हारा हूं बाबा, पर तुझपे भरोसा है...', 'आयो सांवरे सरकार नीले पे चढ़ के...' और 'खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है...' सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं राहुल बृजवासी गोपालगढ़, विकास अग्रवाल कानपुर और विनय दीवाना अलवर ने भी भजनों से समां बांधा। 'कीर्तन की रात बाबा आज थाणे आणों है...' जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते-झूमते रहे। पूरा पांडाल बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
दरबार में तीन चांदी की बांसुरियों का लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं पर इत्र छिड़का गया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन के बाद बाबा श्याम की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
📲Get App