🔥 TRENDING బుజ్జిబాబుకు మద్దతుగా ముమ్మర ప్రచారం... అఖండ హరినామ సప్తాహంలో పాల్గొన్న బోథ్ ఎ... Jharkhand Police Officer Arrested in O... HPE Shuns Financing for Neocloud, High... Kerala LPG Shortage: Resident Anoop Ja... ‘Sabarimala 0’ Milestone Goes Viral on...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कार्तिक पूर्णिमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल, मची चीख-पुकार

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 24 Nov 2026, 09:28 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्तिक पूर्णिमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल, मची चीख-पुकार

उन्नाव/सफीपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर बिठूर से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार को बिठूर पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 25 श्रद्धालु सवार थे। ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को ट्रॉली से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
📲Get App