🔥 TRENDING હલધરવાસ ગામ નો વિકાસ ગ્રામજનોનુ.સુખાકા... पुलिस वालों की दुकानदारों से वसूली વડતાલ સ્વામિનારાયણ મંદિરના કાર્તિકી સમ... વડતાલ સ્વામિનારાયણ મંદિરના કાર્તિકી સમ... વડતાલ સ્વામિનારાયણ મંદિરના કાર્તિકી સમ... વડતાલ સ્વામિનારાયણ મંદિરના કાર્તિકી સમ...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

🛕 कार्तिक पूर्णिमा पर उन्नाव के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 24 Nov 2026, 10:49 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

🛕 कार्तिक पूर्णिमा पर उन्नाव के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी..

उन्नाव। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को उन्नाव के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा तट गूंज उठा। सुबह करीब 2 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

गंगा स्नान के साथ पूजा-पाठ और दान-पुण्य

उन्नाव के साथ कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, पंडों को दान-दक्षिणा दी और कई स्थानों पर सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया।

घाटों पर सजा मेला, बच्चों ने उठाया लुत्फ

गंगा तट पर धार्मिक आस्था के साथ मेले का भी आकर्षण देखने को मिला। झूले, सर्कस, नाटक और खानपान की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चों ने खिलौनों और झूलों का आनंद लिया तो परिवारों ने मेले में घूमकर त्योहार का उत्साह मनाया।

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घाटों और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की। चार पहिया वाहनों को गंगा तट तक जाने से रोका गया, जबकि दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए गए, ताकि स्नान के दौरान अव्यवस्था न हो।

डीएम-एसपी ने खुद संभाली व्यवस्थाओं की निगरानी

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और एसपी जय प्रकाश सिंह ने सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मिश्रा कॉलोनी घाट, गंगा विशुन घाट और आनंद घाट पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी दीपक यादव भी मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

घरों और मंदिरों में निभाई गई तुलसी विदाई की परंपरा

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाघाट क्षेत्र के घरों और मंदिरों में तुलसी विदाई की धार्मिक परंपरा भी निभाई गई। श्रद्धालुओं ने तुलसी पूजन के साथ घरों और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।

आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा उन्नाव का गंगा तट।
📲Get App