🔥 TRENDING Fire Breaks Out at New Delhi Railway S... India Allots Lutyens' Delhi Bungalow t... Haryana CM Nayab Singh Saini Praises G... Haryana Offers Up to 70% SGST Reimburs... All India Kisan Congress Plans Tractor... Elephant Attacks Hit Surguja and Korba...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कार्तिक पूर्णिमा पर बहादुरपुर पुल पर लगा भव्य मेला, उमड़ी लोगों की भीड़

✍️ Reporter: Amar Kant 🗓 24 Nov 2026, 06:35 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कार्तिक पूर्णिमा पर बहादुरपुर पुल पर लगा मेला, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पुल पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला आयोजित किया गया। मेले को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेले में दुकानें सजाई गईं और झूले भी लगाए गए, जहां बच्चों ने खूब आनंद लिया।

मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। मेला स्थल पर लगी दुकानों पर लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह रहा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस मेले से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बहादुरपुर पुल पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का आनंद उठाया।

फोटो: बहादुरपुर पुल पर लगा कार्तिक पूर्णिमा मेला।
📲Get App