🔥 TRENDING दिवाली के मौके पर भंडार कार्ड से खुशिय... YouTube Guides Archana Puran Singh’s S... Neem Karoli Baba Biopic 'Hanuman Ansh'... Farah Khan's Critique of Amyra Dastur'... Murali Vijay and Anil Kumble Present I... Oil Prices: Credibility in Question, F...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 07:06 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों पर दिया गया जोर

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले आगामी मेलों की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस बैठक में गूगल मीट के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेलों की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी मेलों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
📲Get App