🔥 TRENDING 54th International Emmy Awards 2026: W... કોન્ટ્રાક્ટરે રોડ પર ગ્રીલની વેલ્ડિંગ... Dangal TV to Debut New Romantic Drama... जहानाबाद में सरकारी स्कूल के शिक्षकों... Ramayana Film Slashes Ticket Prices by... Sharvari & Sonali Bendre Revive Rajshr...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पचनदा मेला एवं स्नान घाटों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 11:27 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गहरे पानी में बैरिकेडिंग मजबूत करने, गोताखोरों की तैनाती और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष जोर।

उरई (जालौन)। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने पचनदा मेला परिसर एवं स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा नावों एवं गोताखोरों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गहरे पानी की ओर बैरिकेडिंग को और मजबूत किया जाए तथा नावों और गोताखोरों को पूरी तरह सतर्क रखा जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने प्रभावी यातायात डायवर्जन लागू करने और पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेला परिसर में अराजक तत्वों, जेबकतरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के लिए सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और लगातार पैदल गश्त करने के आदेश दिए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों एवं एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने स्पष्ट किया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पचनदा मेला एवं स्नान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद ले सकें।
📲Get App