🔥 TRENDING Youths Assaulted at Petrol Pump in Jal... Patna Consumer Commission Orders Build... बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में ₹11... सुमेरपुर बस स्टैंड मार्ग पर बड़े गड्ढो... અમદાવાદ: રામોલ પોલીસે બે વર્ષથી ફરાર પ... सेमापुर में यातायात जाम की समस्या का स...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कुर्साकांटा के शिवम कुमार का पावर ग्रिड में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन
Education

कुर्साकांटा के शिवम कुमार का पावर ग्रिड में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 03:38 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के खेसरैल गांव के शिवम कुमार ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर चयन पाकर ग्रामीण परिवेश में सफलता का परचम लहराया है।

जिला अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय पंचायत के खेसरैल वार्ड संख्या 08 निवासी शिवम कुमार ने ग्रामीण परिवेश में रहकर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है, यह साबित कर दिया है। शिवम का चयन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर हुआ है। उनके पिता कृष्णानंद वर्मा किसान हैं और मां माला देवी गृहणी हैं।

शिवम ने बताया कि उन्होंने राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) बिहार से सिविल इंजीनियरिंग सत्र 2023-26 में डिप्लोमा की पढ़ाई के दौरान ही इस कठिन राष्ट्रीय परीक्षा में भाग लिया था। यह परीक्षा काफी चुनौतीपूर्ण थी, विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) में सिविल ट्रेड में सामान्य कोटि के लिए केवल एक ही सीट उपलब्ध थी, जिस पर शिवम ने अपनी मेधा के बल पर कब्जा जमाया।

इस अप्रतिम सफलता का श्रेय शिवम ने अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ अपने चाचा श्याम कुमार वर्मा को दिया, जो हमेशा उनके पथ प्रदर्शक बने रहे। ग्रामीण परिवेश के इस मेधावी छात्र की इस सफलता पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह, मुखिया सोनी देवी, कृष्णदेव झा, पंसस चांदनी कुमारी, प्रो त्रिलोक नाथ झा, समाजसेवी भूपेंद्र नारायण सिंह, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा, कौशिक कुमार वर्मा समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
📲Get App