🔥 TRENDING Udaipur man detained for harassing Tha... રાજુલા કરોડોની આધુનિક હોસ્પિટલ, પણ મે... Prakash Surve Leads Protest Against Sa... मिर्गी रोग जागरूकता कार्यक्रम का सफल स... Avengers Doomsday India Advance Bookin... बेहजम रोड पर जलभराव, यातायात बाधित
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोरर पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 17 Nov 2026, 07:50 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरर थाना के तहत उजियारा अभियान के अंतर्गत 16 नवंबर को मरकाटोला निवासी लल्लूराम सोनवानी को गिरफ्तार कर 1.600 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

कोरर थाना के तहत उजियारा अभियान के अंतर्गत सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मरकाटोला निवासी लल्लूराम सोनवानी (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को कापसी–मरकाटोला मार्ग पर गांजा परिवहन की सूचना मिलने पर थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर लल्लूराम सोनवानी को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके पास से 1.600 किलोग्राम गांजा, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित कोरर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
📲Get App