स्थानीय
कोर्रा: लापता सात वर्षीय बालक को पुलिस ने एक घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद किया
बृजनंदन अपार्टमेंट से लापता हुए सात वर्षीय रिवांश सिंह पठानिया को कोर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर ढूंढ निकाला।
कोर्रा के मतवारी कोर्रा स्थित बृजनंदन अपार्टमेंट से एक सात वर्षीय बालक के लापता होने की घटना सामने आई है। दीपक पठानिया का पुत्र, रिवांश सिंह पठानिया, अपने अपार्टमेंट से अचानक कहीं चला गया था, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोर्रा पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और मात्र एक घंटे के भीतर बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के पश्चात बालक को उसके माता-पिता को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।