🔥 TRENDING पुराने दवाड़ा फीडर पर बार-बार बिजली कट... Rajinikanth Tops South Indian Star Pow... IMD Issues Warning to Fishermen Ahead... PM Modi Praises By‑Election Wins as Pr... Calcutta HC Reserves Decision on Abhis... Chhath Festival Commences with Nahay-K...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कर्मचारी को करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार से घसीटा आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: ashif 🗓 13 Nov 2026, 02:17 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनऊ। राजधानी के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

8 नवंबर की सुबह करीब 4:20 बजे जीएस फिलिंग स्टेशन पर काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार सवार युवकों ने ₹4,000 का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए भागने लगे। रुपये मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी सचिन कुमार ने कार का दरवाजा पकड़ लिया, लेकिन आरोपियों ने कार दौड़ा दी।

कर्मचारी को करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार से घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कार पर 'अधिवक्ता, उच्च न्यायालय' लिखवा रखा था, ताकि लोगों पर रौब जमा सकें। आठ पुलिस टीमों ने करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में 345 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तीनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:आर्यन सिंह चौहान (19) समृद्ध चतुर्वेदी (18)
दिव्यांश श्रीवास्तव (19)पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की किआ सोनेट कार बरामद की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
📲Get App