🔥 ट्रेंडिंग mathura मथुरा - BSA रतन कीर्ति की पहल... mathura मथुरा - BSA रतन कीर्ति की पहल... कुलदीप यादव आईसीसी ODI बॉलर रैंकिंग मे... साउथ अफ्रीका ने फॉलो‑ऑन लागू किया, ऑस्... शिवराजपुर में दशहरा मिलन समारोह: एकता... दिल्ली पुलिस ने दास‑रंका के दूसरे केस...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली से 24 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी गुमानो माता की प्रतिमा विसर्जन पदयात्रा

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 21 अक्टू. 2026, 10:35 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली से 24 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी गुमानो माता की प्रतिमा विसर्जन पदयात्रा

शहर के चिकना फर्श स्थित गुमानो माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्वान आचार्यों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी धार्मिक शृंखला में 24 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ गुमानो माता की प्रतिमा विसर्जन पदयात्रा निकाली जाएगी। कमेटी के सदस्य कैलाश हरदैनिया ने बताया कि पदयात्रा दोपहर 1 बजे श्री नवल बिहारी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ रवाना होगी। उन्होंन े बताया कि श्रद्धालुओं की इस यात्रा का प्रथम रात्रि विश्राम आगरा पड़ाव, कैलादेवी में रहेगा। इसके अगले दिन, 25 अक्टूबर आशा की वॉच टावर पर भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन करणपुर वाली गुमानो माता के मंदिर परिसर को सुगंधित पुष्पों से सजाकर रंग - विरंगी रोशनी कर गुमानो माता झांकी सजाई जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से

पदयात्रा में भाग लेने की अपील की है।
📲Get App