🔥 ट्रेंडिंग सीएम ने आज वकीलों के लिए भत्ता योजना श... एनएचएआई ने बिहार के नदी के सिल्ट से रा... बिहार ने नदियों के सिल्ट से राजमार्ग प... पराली जलाने से पंजाब के तीन शहरों में... राजगीर महोत्सव 2026, 26-28 नवंबर को ना... बिहार के मधुबन में चाय दुकान के झगड़े...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

करौली में पंचायती राज चुनाव 2026 के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण चुनाव पर्यवेक्षक ने किया

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 04 नव. 2026, 07:55 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली में चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत समितियों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

करौली में मंगलवार को पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत समितियों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने फुलवाड़ा और कचरौली के मतदान केन्द्रों तथा शेरपुर, चिनायता, जटनंगला और मिल्कीपूरा के बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्हें मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने मतदान कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी मतदान कार्मिकों की जिम्मेदारी है और मतदाताओं को किसी भी असुविधा से बचाने तथा प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
📲Get App