🔥 ट्रेंडिंग सोलापुर जिल्ह्यात ऊसाला 3500 दर न देण्... ಸಿರವಾರದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಆಚರಣ... শীত পড়তেই খেজুর গুড় তৈরির ধুম মানবাজ... वार्ड 17 बाबागांव दौलपुरा में कांग्रेस... बिहार के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर का कल... ঘূর্ণিঝড় আকভানের প্রভাব, দক্ষিণবঙ্গে...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली में मर्डर मामले मे ं 4 बदमाश गिरफ्तार: 10-10 हजार का इनाम था घोषित, टोल नाके पर दबोचा, 3 आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 20 नव. 2026, 08:03 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली में कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने सीएलजी और युवा सीएलजी सदस्यों की सूचना पर आमनकापुरा के रॉयल्टी टोल नाके से उन्हें पकड़ा। मामले मे ं 3 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि कार्रवाई एएसपी रामकुमार कस्वां और वृत्ताधिकारी किशोर सिंह की निगरानी में हुई। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने टीम का नेतृत्व किया। गिरफ्तारी मे ं डीएसपी किशोर भदोरिया और कोतवाली थान े की टीम की भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियो ं मे ं साजिद खान उर्फ दिल्लू (35), गुलफाम खान (31), बबली उर्फ नईम (45) और ओसामा उर्फ मोहम्मद हुसामा (25) शामिल हैं। चारों करौली के चटीकना इलाके मे ं बागुर वाली मस्जिद के पास कौआ खो के रहने वाले हैं।
📲Get App