🔥 ट्रेंडिंग केरल में KPSC घोटाले में IAS अधिकारी क... मिर्जापुर में परिवार के साथ देश और देश... कर्नाटक में पोड्दार प्लंबिंग ने ₹1,000... नवादा के रजौली थाना में दो आरोपी गिरफ्... कर्नाटक में विजयदशमी पर रैली के लिए RS... Three-Day Niyaz Sharif and Grand Langa...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

करौली में करनपुर वाली माता की पदयात्रा का शुभारंभ, नेता वीरेंद्र शर्मा का स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 अक्टू. 2026, 08:37 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा सहित पार्षदों ने करनपुर वाली माता की पदयात्रा के शुभारंभ पर भक्तिमय माहौल में स्वागत किया।

करौली में आज गुमानो माँ भक्त मंडल की ओर से करनपुर वाली माता की पदयात्रा का जोर-शोर और भक्तिमय माहौल में शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर नगर परिषद करौली के नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा अपने साथी पार्षदों एवं इष्ट मित्रों के साथ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां की सामूहिक आरती एवं सेवा के साथ हुई।

भक्त मंडल के कैलाश चंद शर्मा, टीकम शर्मा, मोहन शुक्ला, श्रीभगवान व्यास, दिलीप शर्मा, गुप्ता महोली वाले, शिम्भु शर्मा, हरदैनिया, पूरण शर्मा, बबलू शुक्ला, पवन शुक्ला, मनोज शुक्ला, विपिन बिहारी शुक्ला सहित अन्य भक्तजनों ने नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा एवं उनके साथी पार्षदों का माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में पार्षद सुमित भट्ट, मदन मोहन शर्मा बल्लू, वेदू लोधा, भंवर सिंह, भूपेंद्र बंसीवाल एवं अंकुश शुक्ला आदि उपस्थित रहे। भक्त मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पदयात्रा के सफल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।
📲Get App