🔥 TRENDING The Tribune Reports User Search for 'l... Joe Burrow's Availability Uncertain Ah... Bank Strike Postponed After Negotiatio... Two suspects in Parol sarpanch murder... Elderly woman killed in Patna village... Jindal Poly Films Board Approves Q3 FY...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कुर्की के डर से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी रवि यादव ने किया सरेंडर, दीघा थाने में खुद को पुलिस के हवाले किया
Crime

कुर्की के डर से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी रवि यादव ने किया सरेंडर, दीघा थाने में खुद को पुलिस के हवाले किया

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 12 Sep 2026, 09:32 AM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज पुलिस की बड़ी दबिश: घर की कुर्की होते देख सहमा आरोपी, पटना के दीघा थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

पटना जिले के पालीगंज थाना अंतर्गत परैयाचक गांव में पुलिस की सख्त कार्रवाई का एक बड़ा असर देखने को मिला है। हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त रवि यादव उर्फ रवि शंकर कुमार ने कुर्की-जब्ती की डर से आखिरकार पुलिस के सामने घुटने टेक दिए हैं।

कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही भागा थाना

मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना पुलिस न्यायालय के आदेश पर परैयाचक गांव स्थित आरोपी रवि यादव के घर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने घर का सामान जब्त करना और कुर्की की प्रक्रिया शुरू की, फरार आरोपी रवि यादव बुरी तरह डर गया। अपनी संपत्ति को पूरी तरह कुर्क होते देख वह सीधा पटना के दीघा थाना पहुंचा और वहां आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया।

पालीगंज थाना लाकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

दीघा थाने में आरोपी के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना की पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभियुक्त रवि यादव उर्फ रवि शंकर कुमार को दीघा थाना से वापस पालीगंज थाना ले आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App