🔥 TRENDING Breakingnews: गोरखपुर से ₹493 करोड़... एटा: मंडी समिति के पास ट्रैक्टर से गिर... गुलगंज पुलिस ने 3 साल पुराने चोरी के म... Bihar: Thieves loot over ₹60 lakh from... 23 साल बाद भिक्षा मांगने लौटे संन्यासी... Two Killed in Buxar‑Patna Four‑Lane Cr...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

केरेडारी प्रखंड ग्राम चट्टीबरियातू में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा कलश यात्रा निकला गया

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 12 Oct 2026, 12:42 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चट्टीबरियातू दुर्गा मंदिर में शामिल हुए ओर कलश यात्रा को सफल बनाया

केरेडारी प्रखंड के ग्राम चट्टी बरियातू में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ

केरेडारी (हजारीबाग) प्रखंड के ग्राम चट्टी बरियातू में दिनांक 11/10/2026 को दुर्गा पूजा समिति द्वारा चट्टी बरियातू दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा जुलूस निकाला गया। चट्टी बरियातू दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा पगार छठ तालाब पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

श्रद्धालुओं ने भक्तिमय होकर पूजा-पाठ किया और पूरे डीजे साउंड के साथ भक्ति गानों पर जुलूस पूरे गांव में भ्रमण किया। हर साल की भांति इस साल भी ग्राम चट्टी बरियातू में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष गुरुचरण साव, सचिव संतोष नायक, कोषाध्यक्ष बालगोविंद सोनी, संरक्षक मंडली पूर्व मुखिया सुंदर गुप्ता, समाजसेवी विनोद नायक, भोला प्रसाद गुप्ता, लालदेव पासवान, वार्ड सदस्य इन्द्रनाथ पासवान, नरसिंह सिंह, लखन साव, युवा नेता कांग्रेस पार्टी ओमप्रकाश सिंह युवा नेता प्रहलाद गुप्ता बीजेपी नेता प्रकाश कुमार गुप्ता सहित गांव के कई ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे-बच्चियां शामिल हुए और कलश यात्रा को सफल बनाया।

रिपोर्टर: निरंजन कुमार साव | Need 24 News
📲Get App