स्थानीय
केरेडारी में 'जेनजी प्रेस क्लब' का ऐतिहासिक गठन, मिस्टर आजाद संरक्षक व लोकेश्वर अध्यक्ष
हजारीबाग जिले के केरेडारी हाई स्कूल में 09 नवंबर 2026 को पत्रकारों की महाबैठक के दौरान 'जेनजी प्रेस क्लब' का गठन हुआ, जिसमें मिस्टर आजाद संरक्षक और लोकेश्वर अध्यक्ष बने।
09 नवंबर 2026 को हजारीबाग जिले के केरेडारी हाई स्कूल के प्रांगण में पत्रकारों की एक महाबैठक आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के कलमकारों के लिए एक नया मंच तैयार करना और निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनपक्षीय पत्रकारिता को नई दिशा देना था।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार परवेज आलम ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन निरंजन कुमार साव ने किया। उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों ने क्षेत्र में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की।
सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी में नई कमेटी में मिस्टर आजाद को संरक्षक, लोकेश्वर कुमार साव को अध्यक्ष, आकाश भारती को उपाध्यक्ष, प्रवेज आलम को सचिव, केदार कुमार साव को उपसचिव, निरंजन कुमार साव को कोषाध्यक्ष, नीतीश कुमार को उपकोषाध्यक्ष तथा मनीष कुमार साव को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नवगठित 'जेनजी प्रेस क्लब' ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, ग्रामीण अंचल की आवाज़ों को बुलंद करने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
सभी सदस्यों ने एकजुटता और भाईचारे के साथ क्लब को नई बुलंदियों पर ले जाने की शपथ ली, जिससे केरेडारी के पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और सकारात्मक लहर दौड़ पड़ी।