🔥 ट्रेंडिंग असनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लावासल... जमुई के लाल शैलेश कुमार ने रचा इतिहास,... बिलासपुर के गड्ढापुर में गड्ढा बन गया,... സുഫിയാന്റെ വീട്ടിലേക്ക് പെട്രോൾ ബോബ് എ... असाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्... न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे T20I से पहले...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

केरेडारी में 11 गांवों के रैयतों ने एनटीपीसी साइट पर आपत्ति पत्र सौंपा, सीबी साउथ कोयला परियोजना पर विरोध तेज

✍️ रिपोर्टर: Akash Bharti 🗓 30 अक्टू. 2026, 11:24 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में 11 प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीण और रैयत गुरुवार को एनटीपीसी के साइट कार्यालय पहुंचे और प्रस्तावित सीबी साउथ कोयला ब्लॉक परियोजना पर आपत्ति पत्र सौंपा।

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को केरेडारी प्रखंड के 11 प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीण और रैयतों ने चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के उप प्रबंधक नील माधव स्वान और विजय किशोर को विधिवत रूप से आपत्ति पत्र सौंपा।

उन्हें बताया कि यह परियोजना उनके जीवन, जमीन, घर, आजीविका, संस्कृति और पारंपरिक पहचान पर संकट पैदा कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी अधिकारियों से आग्रह किया कि परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, आपत्तियों पर उच्च स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाए, और विकास कार्यों में जल, जंगल, जमीन के अधिकारों और आजीविका को नज़रअंदाज़ न किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका महतो, बालेश्वर कुमार, सुरेश साव, बैजनाथ महतो, अशोक राम, रविंद्र गुप्ता, पंकज साहा, कुलदीप तिवारी, प्रीतम साहू, रामेश्वर साव, रेशमा परवीन, गुरदयाल साव, जगदीश सिंह, लियाकत अंसारी, अयोध्या कुमार, बसंत कुमार साव, शंकर साहा, हकीम अंसारी, सुभानी मियां, बसंत यादव, बसंत कुशवाहा, विकास कुमार और कंचन यादव सहित दर्जनों ग्रामीण और रैयत उपस्थित थे। नीड 24 न्यूज़ इस संवेदनशील मामले पर लगातार नजर बनाए रखेगा और हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
📲Get App