🔥 TRENDING User Searches for 'zoologicalsurveyind... Thudakkam to Debut on JioHotstar from... Rida Tharana Blasts Sahil Salathia for... Aditi Rao Hydari, Siddharth Join Lust... Ajay Devgn’s Drishyam 3 Trailer Releas... Trailer for 'Drishyam: The Conclusion'...
06 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी उडान, बनेगें थीम आधारित प्रवेशद्वार, 20 सितम्बर तक भेजें प्रस्ताव
Local

कोरबा शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी उडान, बनेगें थीम आधारित प्रवेशद्वार, 20 सितम्बर तक भेजें प्रस्ताव

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 06 Sep 2026, 10:34 AM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आमनागरिकों, कलाकारों से निगम ने मंगाये स्वागत द्वारों के प्रपोजल, चयनित प्रवेशद्वारों के कलाकार होंगे सम्मानित व पुरस्कृत

ऊर्जाधानी व औद्योगिक नगरी कोरबा के सौदंर्यीकरण को अब नई उडान मिलने जा रही है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इस हेतु थीम आधारित प्रवेशद्वारों का निर्माण कराया जायेगा, निगम ने आमनागरिकों, कलाकारों से 08 विभिन्न थीमों पर आधारित प्रवेशद्वारों की डिजाईन व अन्य तथ्यों से जुडे़ प्रपोजल मंगाये हैं, प्राप्त प्रस्तावों में से चयनित स्वागत द्वारों के कलाकारों को निगम द्वारा विशेष रूप से सम्मानित व नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विभिन्न थीम आधारित 05 प्रवेशद्वारों का निर्माण शहर के मुख्य स्थानों पर किये जाने की योजना बनाई गई हैं, जिसके लिये 08 पृथक-पृथक थीमों पर आधारित प्रवेशद्वारों की डिजाईन के प्रस्ताव आमनागरिकों व कलाकारों से मंगाये गये हैं, जिन थीमों पर यह प्रस्ताव मंगाये गये हैं, उनमें ऊर्जाद्वार, कोयला द्वार, हसदेव द्वार, आदिवासी संस्कृति द्वार, हरित कोरबा द्वार, औद्योगिक कोरबा द्वार, जनजातीय व ग्रामीण विरासत द्वार तथा भविष्य का कोरबा द्वार आदि थीमें शामिल हैं। इन विभिन्न थीमों में इस प्रकार से विषय वस्तुएं शामिल रहेंगे। प्रपोजल देने के इच्छुक नागरिक व कलाकार 20 सितम्बर तक अपने प्रस्ताव निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित मुख्य कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

1. ऊर्जा द्वार - बिजली के टावर, विद्युत किरणों की अत्याधुनिक आकृति, ’’ कोरबा-ऊर्जा राजधानी ’’ का उल्लेख, रात में आकर्षक एल.ई.डी.लाईटिंग।

2. कोयला द्वार -कोयले की परत और खनन से प्रेरित डिजाईन, माईनिंग उपकरण की अबस्टेªक्ट आकृति, काला-ग्रे पत्थर और आधुनिक स्टील का उपयोग।

3. हसदेव द्वार - बहती नदी और लहरों से प्रेरित आर्क, दोनों तरफ हरियाली और लैण्डस्केपिंग, नीली सफेद लाईटिंग।

4. आदिवासी संस्कृति द्वार - स्थानीय जनजातीय कला और पारंपरिक जियो मेट्रिक पैटर्न, ट्राईबल आर्ट म्यूरल्स, मिट्टी, पत्थर जैसी प्राकृतिक फिनिशिंग।

5. हरित कोरबा द्वार - पेड़-पत्तियों से प्रेरित, क्यूर्वेड स्टेªक्चर, दोनों तरफ वर्टिकल गार्डन, ग्रीन लैण्ड स्केपिंग, पर्यावरण और विकास का संदेश।

6. औद्योगिक कोरबा द्वार - कोरबा के औद्योगिक विकास पर आधारित आधुनिक डिजाईन, स्टील स्ट्रेक्चर और फैक्ट्री इंडस्ट्री, इन्स्पायर्ड, जियो मेट्रिक फार्म, ऊपर ’’ कोरबा ’’ साईड पैनल्स पर उद्योग और विकास का अबस्ट्रेक्ट आर्ट वर्क, रात में आर्चिटेक्चुरल एल.ई.डी.लाईटिंग।

7. जनजातीय एवं ग्रामीण विरासत द्वार - छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला और ग्रामीण जीवन से प्रेरित स्थानीय लोककला के पैटर्न्स, पारंपरिक वाद्य नृत्य और कृषि से प्रेरित आर्टिस्टिक इलिमेंट, पत्थर, ब्रिक एर्थ टोन फिनिशिंग, स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता देने वाला स्वागतद्वार।

8. भविष्य का कोरबा द्वार - एनर्जी, टेक्नोलाजी व स्मार्ट सिटी का काम्बीनेशन, बड़ा फ्यूचरिस्टिक आर्क, बीच में बिजली की चमक एनर्जी सिम्बॉल, सोलर पैनल्स और एनर्जी इफीसिएंट, एल.ई.डी. लाईटिंग का कॉसेप्ट।

आयुक्त ने की अपील

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि ’’ आप सब की सोच से आपके शहर का द्वार सजेगा ’’, अतः वेलकम गेट की थीम निगम को प्रदान करें, ताकि आपकी सोच की उत्कृष्टता से हम शहर को और अधिक सजा सके, उसे संवार सके। उन्होने कहा है कि निगम ऊर्जाधानी कोरबा को उसकी गरिमा के अनुरूप सजाने, संवारने के लिये प्रतिबद्ध है, बस आप सबकी सक्रिय सहभागिता व सहयोग अपेक्षित है।
📲Get App