🔥 TRENDING હિંમતનગરમાં વડાપ્રધાન મોદીની ૨૫ વર્ષની... અમદાવાદ: ફેસબુક ફ્રેન્ડ રિક્વેસ્ટ બની... સુરતમાં માલિકોના ત્રાસથી કંટાળીને શ્રમ... High Court to Hear Giribala Singh's Ba... MP High Court Rules Delayed 498A FIR N... Cheetahs Reintroduced to Veerangana Du...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा सड़क हादसे में युवक की मौत, गिट्टी-मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक
Local

कोरबा सड़क हादसे में युवक की मौत, गिट्टी-मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 01:38 PM 👁 65
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीताराम चौक सड़क हादसे में युवक की मौत, गिट्टी-मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़े गिट्टी-मिट्टी के ढेर और अंधेरे की वजह से यह हादसा हुआ।

घटना सीताराम चौक के चकचकवा पहाड़ के पास की है। जानकारी के अनुसार, ऐतमा नगर निवासी 25 वर्षीय शिपाल पोर्ते बाइक से किसी काम से निकला था। इसी दौरान चकचकवा पहाड़ के पास सड़क पर पड़े गिट्टी-मिट्टी के ढेर से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।

हादसे में युवक को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर अंधेरा और जगह-जगह मलबा होने को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर हों
📲Get App