🔥 ट्रेंडिंग ईवी के बढ़ते उपयोग के बावजूद 2034 तक भ... भारत नैरेटिव के अनुसार बांग्लादेश की अ... इंडिया फ़ोरम ने प्रकाशित किया वोटर समा... द ऑब्जर्वर: सोनिया गांधी की संपत्ति रक... भारत के विरोधी सरकार के दमन का सामना क... नवम्बर 13, 2026 को OTT प्लेटफ़ॉर्म पर...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोरबा में कथित वसूली और धमकी का गंभीर मामला उजागर, कारोबारी के भाई को झूठे केस में फंसाने का आरोप; कोतवाली पुलिस ने BNS की धारा 308(2) के तहत दर्ज किया अपराध....

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Yadav 🗓 14 नव. 2026, 06:54 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गजानंद राठौर और विक्की वैष्णव पर 4-5 लाख की कथित वसूली का आरोप! पैसे नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी, कोरबा में FIR दर्ज...

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में कथित तौर पर लाखों रुपये की वसूली के लिए धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। गजानंद राठौर और विक्की वैष्णव पर 4 से 5 लाख रुपये की मांग करने, रकम नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में मोहम्मद इकबाल कुरैशी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

4-5 लाख रुपये दो, वरना जेल जाने के लिए रहो तैयार! - शिकायत के मुताबिक, चिमनीभाठा क्षेत्र में विक्की वैष्णव की दुकान संचालित करने वाले मोहम्मद इरफान कुरैशी को कथित तौर पर पैसों की मांग को लेकर दबाव में लिया जा रहा था। आरोप है कि रकम नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने और पुलिस कार्रवाई कराकर जेल भिजवाने की धमकियां दी गईं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम में गजानंद राठौर और विक्की वैष्णव की भूमिका रही। आवेदन में तेजस दीवान का भी उल्लेख करते हुए फोन के माध्यम से नाम लेकर पैसों की मांग और दबाव बनाए जाने की बात कही गई है।

3 अक्टूबर की घटना, 13 नवंबर को दर्ज हुई FIR - एफआईआर के अनुसार, कथित घटना 3 अक्टूबर 2026 की है। वहीं, कोरबा के कोतवाली थाने में 13 नवंबर 2026 की रात 10 बजकर 43 मिनट पर अपराध क्रमांक 0924/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

क्या धमकी देकर समझौते के नाम पर चल रहा था वसूली का खेल? - इस मामले में सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर 4 से 5 लाख रुपये की कथित मांग किस आधार पर की जा रही थी? क्या किसी विवाद को निपटाने के नाम पर इतनी बड़ी रकम मांगी जा रही थी? क्या झूठे मुकदमे और जेल भेजने की धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा था? इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

अब पुलिस की विवेचना पर टिकी निगाहें - मामले में शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अब पुलिस के सामने फोन कॉल, बातचीत, कथित रकम की मांग और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाने की चुनौती है।

कोरबा पुलिस की जांच से ही स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस कथित घटनाक्रम में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका भी है या नहीं।

सवाल सीधा है - अगर किसी को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर लाखों रुपये मांगे गए हैं, तो ऐसे कृत्य पर सख्त कानूनी कार्रवाई कब होगी?

फिलहाल दोनों नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस विवेचना के बाद ही होगी। संबंधित पक्षों का जवाब भी सामने आना बाकी है।
📲Get App