🔥 TRENDING Kareena Kapoor Praises Sister Mira Kap... Urvashi Rautela at Center of ₹7,000‑Cr... Urvashi Rautela’s Team Demands $730 Mi... Allu Arjun Celebrates Wife Allu Sneha... Rajkummar Rao Stars in 'Prahaar' Trail... Maniesh Paul to host IIFA 2027 in Abu...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा के ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा ’12वां श्री श्याम अखाड़ा’, जुटेंगे देश के दिग्गज गायक
Religion

कोरबा के ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा ’12वां श्री श्याम अखाड़ा’, जुटेंगे देश के दिग्गज गायक

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 12 Sep 2026, 06:05 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम बुंदेली स्थित श्री श्याम अखाड़ा परिसर में आगामी शनिवार, 19 सितंबर 2026 को 12वें श्री श्याम अखाड़े का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल 06:15 बजे से होगा, जिसमें अंचल सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
“कराने वाले श्याम, बुलाने वाले श्याम” के भाव से आयोजित इस महोत्सव में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा।आयोजन के मुख्य आकर्षण: अखण्ड ज्योत एवं भव्य दरबार,चुनरी उत्सव एवं इत्र वर्षा,छप्पन भोग का प्रसाद,श्री श्याम रसोई (विशाल महाप्रसाद)
देश के ख्यातिलब्ध गायक देंगे प्रस्तुतियां
भक्ति संध्या को संगीतमय बनाने के लिए देश के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की गंगा बहाएंगे:

शीतल पांडेय (दिल्ली)

संजीव शर्मा (रॉबर्ट्सगंज)

गोपाल अग्रवाल (कोरबा)

प्रीति सरगम (जबलपुर)

अभिषेक गर्ग (शक्ति)

परिसर में आकार ले रहा भव्य सालासर धाम
आयोजकों के अनुसार, ग्राम बुंदेली स्थित परिसर में श्री सालासर बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसमें मंडप, माँ दुर्गे महारानी और सालासर बालाजी के भव्य शिखर बंध का निर्माण जारी है। आयोजक मंडल एवं श्री बालाजी सेवा संघ ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
📲Get App