🔥 TRENDING Duniya Vijay’s ‘City Lights’ Completes... અંજાર પોલીસે ₹3.87 લાખનો વિદેશી દારૂ અ... ಸುಳ್ಯದಲ್ಲಿ ನಾಳೆ ಗಾಂಧಿ ಜಯಂತಿ ಪ್ರಯುಕ್ತ ಸ... Ganavi Gowda confined by family as fig... தமிழ்நாடு நாமக்கல் மாவட்டத்தில் வெடி வ... Big break srinagar Police busts major...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोपरा गांव में सड़क नहीं बनने से जनता परेशान

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 01 Oct 2026, 05:34 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोपरा गांव में सड़क नहीं बनने से जनता परेशान

बारिश में कीचड़ से आवागमन मुश्किल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल; विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित

कोपरा। गांव में सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में रास्ते पर इतना अधिक कीचड़ हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो सकता है।

वहीं गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान कीचड़ भरे रास्ते के कारण कई बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हो जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके और ग्रामीणों, मरीजों तथा विद्यार्थियों को राहत मिल सके
📲Get App