🔥 TRENDING Gujarat CM Focuses on Natural Farming,... Kanchi Shankaracharya Wants Vadnagar's... Kailash Kher Performs at Mehram Rangt... ସତିଗୁଡ଼ା ମାଟିବନ୍ଧରୁ ମହାଦେବତୀର୍ଥ କେନାଲର... Premier League 2026/27 Broadcast Detai... Asianet's 'Kireedam' to Premiere on Ji...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कन्यजुंज हलवाई महासभा के तत्वाहन्मे ब्रह्मर्षि का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Nov 2026, 07:10 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कन्याकुंज हलवाई महासभा के तत्वाधान में महर्षि मोदनसेन की मनाई गई जयंती,टीसभा
जिले के विभिन्न प्रखंडों से शामिल हुए समाज के लोग.

गयाजी: शहर के हरिदास सिमनेरी ऑडिटोरियम के प्रांगण में कन्याकुंज हलवाई महासभा के बैनर तले महर्षि मोदनसेन की जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम में गया जिले के विभिन्न प्रखंडों से महिलाएं व पुरुष शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं समाज के बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई.
कार्यक्रम में शामिल जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि आज महर्षि मोदनसेन की जयंती मनाई जा रही है, जिसमें समाज के लोग शामिल हुए हैं. इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को आगे बढ़ाना, एकजुट करना और सामाजिक उत्थान करना है, ताकि हमारा समाज आगे बढ़े. साथ ही समाज के लोगों की जो परेशानियां है, उसे मिलजुल कर हमलोग दूर करने का प्रयास करते हैं.
वहीं कन्याकुंज हलवाई महासभा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महर्षि मोदनसेन की जयंती मनाई जाती है, जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इस दौरान समाज के बच्चों के द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाती है. समाज के बच्चे आगे बढ़े, साथ ही जिन लोगों को कोई परेशानी हो, उसका समाधान हमलोग मिलजुल कर करते हैं, इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.

इस मौके पर मनोज कुमार, मुन्ना गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, मनोज कुमार, महेश कुमार, संतोष गुप्ता, रजनीश कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार गुप्ता सहित कई लोग शामिल हुए.

बाइट- नैना कुमारी, अध्यक्ष, जिला परिषद, गया.

बाइट- विनय गुप्ता, अध्यक्ष, कन्याकुंज हलवाई महासभा.
📲Get App