Crime
कानपुर देहात: शादी तय होने पर प्रेमिका का गैंगरेप और हत्या, प्रेमी व दोस्त गिरफ्तार
कानपुर देहात में छह साल के प्रेम संबंध का खौफनाक अंत हुआ। शादी तय होने से बौखलाए प्रेमी और उसके दोस्त ने प्रेमिका से गैंगरेप किया और फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छह साल पुराने प्रेम संबंध का खूनी अंजाम हुआ। मंगलीपुर गांव की 21 वर्षीय रूवल का शिवम के साथ 2019 से अफेयर चल रहा था। चार महीने पहले रूवल की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी और 11 अक्टूबर को उसकी डोली उठनी थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। शादी तय होने से बौखलाए शिवम ने अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर की सुबह रूवल सचेंडी में शिवम से मिलने आई थी। शिवम उसे बहलाकर अपनी बाइक से रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में अपने दोस्त अमन के घर ले गया। वहां दोनों ने मिलकर रूवल के साथ गैंगरेप किया। जब रूवल ने शादी के लिए 50 हजार रुपये मांगे और रेप का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी, तो गुस्से में शिवम ने घर में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपराध छिपाने के लिए दोनों आरोपियों ने रात के अंधेरे का इंतजार किया। रात करीब 9 बजे उन्होंने रूवल के शव को बाइक पर लादा और अमन के घर से करीब 18 किलोमीटर दूर रैपालपुर के पास नहर के किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शिवम और उसके मददगार दोस्त अमन को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आरोपी शिवम ने साल 2021 में भी रूवल के पिता अनिल के साथ मारपीट की थी, क्योंकि वे इस रिश्ते का विरोध करते थे। उस मारपीट के बाद इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई थी, जिसके बाद शिवम गांव छोड़कर भाग गया था और करीब 4 साल बाद वापस लौटा था। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।