🔥 ट्रेंडिंग नादोती में सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय... गंगापुरसिटी विधानसभा के नवगठित बजीरपुर... पीएम मोदी और सीएम योगी की आपत्तिजनक पो... गंगापुर सिटी‑पीलोदा मार्ग पर मुख्य सड़... अमर उजाला ने 10 नवंबर का लाइव ब्रेकिंग... भारत ने सौदा किया, हज 2027 में 1.75 ला...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कानपुर देहात में कल रहेगा अवकाश, कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 10 नव. 2026, 05:29 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीएम के आदेश पर बीएसए ने जारी किया निर्देश, सीबीएसई-आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद।

कानपुर देहात। जनपद के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कानपुर देहात में कल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में जनपद के समस्त बोर्डों के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, प्राइवेट विद्यालयों तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अब 10 नवंबर को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होगी और सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।
📲Get App