🔥 TRENDING Postmortem Reveals Daljit Singh's Deat... ಉಸ್ಮಾನ್ ಖ್ವಾಜಾ: 'ಸಬ್ರ್' ಪುಸ್ತಕ ಪ್ರಚಾರದ... Depalpur becomes India’s second cleane... निवडणूक हरूनही नगरसेवक बनलेले भाजपचे स... मलारना डूंगर में परंपरागत तरीके से मना... ರವಿ ಶಾಸ್ತ್ರಿ CSK ವೇಗಿ ಮುಕೇಶ್ ಚೌಧರಿಯನ್ನ...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कानपुर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 04:58 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुराना गोविन्द नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन किनारे चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी।

कानपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DRI एवं ATS के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना फजलगंज पुलिस और स्वाट टीम सेन्ट्रल जोन की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये अंतरराष्ट्रीय कीमत का मादक पदार्थ मेफेड्रोन (MD) बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुराना गोविन्द नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से रिजवान अहमद (उम्र 44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध मेफेड्रोन (MD) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच में ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कानपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
📲Get App