🔥 ट्रेंडिंग 15 प्रसिद्ध अभिनेता जिन्होंने कभी टीवी... हनुमानांश ने दिन 74 पर ₹28 लाख कमाए जेलर 2 ने ₹420 करोड़ से अधिक कमाई, विश... जेलर 2 ने दिन 5 पर 500 करोड़ के निशान... तमिलनाडु ने 7 जिलों में भारी बारिश के... विजे ने तमिलनाडु में बड़े सिंचाई, शिक्...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कानपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की अपील, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं
रक्षा

कानपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की अपील, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 अग. 2026, 12:24 PM 👁 74
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें

कानपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से तेज बारिश के दौरान वाहनों को निर्धारित एवं सुरक्षित गति से चलाने की सलाह दी है।
यातायात पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालकों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि बारिश के दौरान बरती गई थोड़ी-सी सावधानी भी किसी की जिंदगी बचा सकती है। वाहन चालक सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।

अपील: 🚦 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।
🌧️ बारिश में सावधानी बरतें।
🚗 यातायात नियमों का पालन करें।
📲Get App