🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र में सोने की डबल डील धोखाधड़... समस्तीपुर में फ़्लिपकार्ट स्टोर लूट मे... लाच प्रकरणात मुख्य अभियंता प्रमोद ओंबा... तीन तस्कर अवैध नशीली टैबलेट्स के साथ ग... चकरभाठा में आत्मानंद स्कूल में फटाखा द... सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाकर रायपुर क...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

कामवेल्थ कब्बडी में स्वर्ण जीतने वाली बिहार कि बेटी रिया का पटना में भव्य स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 02 नव. 2026, 09:49 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कॉमनवेल्थ कब्बडी में स्वर्ण पदक जीतने बिहार के बेगूसराय कि रहने वाली रिया का पटना में हुआ भव्य स्वागत

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कॉमनवेल्थ कबड्डी में स्वर्ण जीतने वाली बिहार की बेटी रिया का पटना में भव्य अभिनंदन




कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य एवं बिहार के बेगूसराय जिले की बेटी रिया कुमारी का आज पटना पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

मौके पर अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र पी. ठाकुर और बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App