🔥 TRENDING દાંતા-અંબાજી માર્ગ પર 'અંબિકા સેવા કેમ... साहिबगंज जिला कांग्रेस ने मतदाता सूची... CJP Leader Ashutosh Ranka Detained in... Amritsar Police Arrest Two Over Pro-Kh... ThePrint Explores How Mahatma Gandhi W... Mamata Banerjee Shifts Alliances: From...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कमिश्नर ने पेपर रोल प्लेट निर्माण इकाई का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 27 Sep 2026, 01:28 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कमिश्नर ने पेपर रोल प्लेट निर्माण इकाई का किया निरीक्षण
....
शहडोल 27 सितंबर 2026:- कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत पकरिया के ग्राम जल्दी टोला में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे पेपर रोल प्लेट निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्व सहायता समूह से जुड़ी अनु केवट से पेपर रोल प्लेट निर्माण इकाई के संचालन की गतिविधियों एवं इस कार्य से होने वाले आए के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अनु केवट ने बताया कि मैं वर्ष 2018 में स्नेहा स्व सहायता समूह से जुड़ी और वर्ष 2021 में मुझे स्व सहायता समूह के माध्यम से लोन प्राप्त हुआ जिससे मैं पेपर रोल प्लेट थाली दोना निर्माण इकाई स्थापित की
धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को बढ़ाया और अभी तक मैं स्व. सहायता समूह के माध्यम से 6 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त कर चुकी हूं। उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय के माध्यम से मैं पांच महिलाओं को रोजगार भी दे रही हूं और यहां पर बनाए जा रहे दोना पत्तल को शहडोल जिले के केशवाही, बुढार, शहडोल सहित मांगानुसार विक्रय करते हैं जिससे हमें महीने का 20 से 30 हजार रुपए की आय अर्जित हो जाती है।

कमिश्नर ने स्व सहायता समूह की अनु केवट से दोना पत्तल में लगने वाले पदार्थ के क्रय करने संबंधी भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मांडवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App