🔥 TRENDING নিজের জন্মদিনে রক্তদান করে মানবিকতার ব... सतना अमाजान के स्वास्थ्य की सुरक्षा मे... Minority Morcha across ut Jammu and Ka... तरियानी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे मे... Bihar CM’s ‘No Apradh’ remark sparks c... Bihar CM Nitish Kumar Declares Crime '...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कमिश्नर की जनसुनवाई में स्कूल पर अतिक्रमण की आई

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 04 Nov 2026, 06:35 PM 👁 61
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कमिश्नर की जनसुनवाई में स्कूल पर अतिक्रमण की आई शिकायत

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर कमिश्नर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत बकेली, जनपद पंचायत पाली, जिला उमरिया के ग्रामवासियों ने ग्राम बकेली के डोगरी टोला वार्ड क्रमांक-5 स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदकों ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की खसरा नंबर 405 की लगभग 3 एकड़ भूमि पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, देशहाई मढ़िया, दुर्गा मंदिर एवं सामुदायिक भवन स्थित हैं। आवेदकों ने बताया कि उक्त भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी भवन की सुरक्षा के लिए डीएमएफ मद से स्वीकृत बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्रामवासियों ने कमिश्नर से भूमि का सीमांकन कराकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बात कही। जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम पाली को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Shahdol Commissioner Collector Office Shahdol janpad panchayat Jaisinghnagar

#MadhyaPradesh #ShahdolDivision #collector_shahdol
📲Get App