🔥 TRENDING Unisba Media Daily Current Affairs Pag... Investigation Launched into Death of P... Nobel Committee Announces 2023 Physics... शिवपुरी की कृष्णा कुशवाह ने 10 हजार रु... बिलौआ में गिट्टी के अवैध परिवहन पर 12... Smriti Mandhana Appointed New Captain...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कमल किशोर पुरोहित के घर के पास फैली गंदगी

कमल किशोर पुरोहित के घर के पास फैली गंदगी

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 24 Aug 2026, 05:06 PM 👁 202
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना किले के पीछे मोहल्लों में फैली गंदगी, 6 महीने से नहीं आए सफाईकर्मी: ग्रामीणों में आक्रोश
​नाचना। कस्बे के ऐतिहासिक नाचना किले के पीछे स्थित मोहल्लों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले छह महीनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।
​ग्रामीण कमल किशोर पुरोहित ने बताया कि पिछले छह महीने से इस क्षेत्र में कोई भी सफाईकर्मी सफाई के लिए नहीं आया है। नियमित सफाई न होने से सड़कों और नालियों में कचरा जमा हो चुका है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे उठती दुर्गंध और बढ़ते मच्छर-मक्खियों के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और पंचायत की अनदेखी के चलते मोहल्लेवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित सफाईकर्मी नियुक्त करने और क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई करवाने की मांग की है।
📲Get App