धर्म
कलियरवासी एकजुट, दरगाह साबिर पाक की मर्यादा बचाने के लिए SDM को 8‑सूत्रीय ज्ञापन सौंपे
कलियर के निवासियों ने दरगाह साबिर पाक की सुरक्षा व सम्मान हेतु आठ बिंदुओं वाला ज्ञापन तैयार कर उपजिला प्रशासन अधिकारी को सौंपा।
पिरान कलियर (रुड़की), 15 नवंबर 2026 विश्वप्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की पवित्रता, ऐतिहासिक पहचान और धार्मिक मर्यादा को सुरक्षित रखने के लिए पिरान कलियर नगर पंचायत के निवासी और क्षेत्रवासी एकजुट हो गए हैं। रविवार को सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी (SDM) रुड़की के नाम एक ज्ञापन सौंपकर दरगाह परिसर व आसपास हो रही कथित अव्यवस्थाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिए आठ प्रमुख मांगें रखीं।
शालीन वेशभूषा के नियम: दरगाह शरीफ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अश्लील व आपत्तिजनक वेशभूषा पहनकर आने वालों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट नियम और दिशा-निर्देश लागू किए जाएं। रील और वीडियो पर कार्रवाई: दरगाह के भीतर और आसपास धार्मिक मर्यादा के विपरीत अश्लील रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
हुड़दंगियों पर विशेष निगरानी 'हाजिरी' के नाम पर समूह बनाकर शोर-शराबा, अभद्रता और असामाजिक गतिविधियां करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहे।पुलिस गश्त में बढ़ोतरी: किसी भी अप्रिय घटना या अव्यवस्था को समय रहते रोकने के लिए दरगाह परिसर और मुख्य प्रवेश मार्गों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। चेतावनी एवं सूचना बोर्ड: दरगाह क्षेत्र में जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर धार्मिक स्थल की पवित्रता, स्वच्छता, शालीन वेशभूषा और मर्यादित व्यवहार बनाए रखने की अपील लिखी हो। विशेष अवसरों पर अतिरिक्त बल: नौचंदी जुमेरात, सप्ताहांत (वीकेंड) और विशेष धार्मिक अवसरों पर जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।संयुक्त बैठक और कार्ययोजना: समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत और दरगाह प्रबंधन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
सोशल मीडिया सामग्री की जांच: सोशल मीडिया पर दरगाह शरीफ की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री की जांच कर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
आस्था में हस्तक्षेप नहीं, गरिमा बचाना उद्देश्य
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता या जायरीनों की आस्था में हस्तक्षेप करना नहीं है। इसका एकमात्र लक्ष्य दरगाह की रूहानियत, धार्मिक गरिमा और क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द को कायम रखना है, ताकि प्रत्येक जायरीन सुकून और अदब के साथ जियारत कर सके।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने वालों में साहिबज़ादा शाह यावर ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी, सभासद राशिद अली, सभासद राशिद रईस, मोइन साबरी, गुलज़ार चौधरी, समद साबरी, साहिब मलिक, शाहबाज़ इरफान, गुलाम, सुहैल जावेद, सीनू, अज़ीम, शिबली साबरी, सईद अहमद, मौलाना दानिश क़ासमी, मोनीश क़ुरैशी, आरिफ मलिक और तसव्वुर इदरीसी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।