🔥 TRENDING पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी ने सआदतगंज... AAP Sarpanch's Son Shot Dead Near Amri... ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤ... Six Arrested in Nagaon’s Kachua Amid C... Dhubri Police Arrest 64 Individuals in... IIT Patna students win Flipkart Grid 2...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कल्याणपुरा पुरोहितान: विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरे 'गाँव के बेटे' लालचंद सुथार

✍️ Reporter: Anil Jakhar 🗓 27 Oct 2026, 12:59 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कल्याणपुरा पुरोहितान: विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरे 'गाँव के बेटे' लालचंद सुथार

कल्याणपुरा पुरोहितान: आगामी ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर कल्याणपुरा पुरोहितान में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गाँव के ही बेटे और स्थानीय उम्मीदवार लालचंद सुथार ने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए अपना चुनावी घोषणापत्र और मुख्य एजेंडा जनता के सामने रखा है।
"हमारा नेता कैसा हो, लालचंद जैसा हो" के नारों के साथ लालचंद सुथार को स्थानीय ग्रामीणों का भारी समर्थन मिल रहा है। 'सबका साथ, सभी का विकास' और 'गाँव का विकास, हमारा संकल्प' के मुख्य ध्येय के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लालचंद सुथार "गाँव के बेटे" हैं और वे जमीनी समस्याओं से भली-भांति वाकिफ हैं। इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है क्योंकि उम्मीदवार सीधे जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
📲Get App