🔥 TRENDING मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा हम्मीर ब्र... भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया, नि... वाराणसी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 मे... शराब का कारण हुआ एक्सीडेंट હિંમતનગર રેલવે સ્ટેશનમાં અસારવા-ઇન્દોર... शिविर में 140 रेलवे पेंशनरों के डिजिटल...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कल्याणजी और श्रीसीतारामजी मंदिर में अन्नकूट, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी जीमीं

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 11 Nov 2026, 11:16 PM 👁 2
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में अन्नकूट आयोजनों की धूम रही। शहर में मंगलवार को बजाजा ट्रस्ट गंगापुर सिटी की ओर से बजाजा ट्रस्ट मैरिज गार्डन में अन्नकूट का आयोजन किया गया। मंडी में सीतारामजी मंदिर पर भी अन्नकूट का आयोजन हुआ।

इसके अलावा गोपालजी, संकट मोचन हनुमान मंदिर, कर्मचारी कॉलोनी सहित कई मंदिरो ं में अन्नकूट का आयोजन किया गया। वहा ं हजारों लोगों ने अन्नकूट की प्रसादी पाई।

गौरतलब है कि हर वर्ष शहर मे ं दीपावली के बाद गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट आयोजनों की धूम रहती है। इसी के चलते शहर में बजाजा ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष भी बजाजा ट्रस्ट मैरिज होम गार्डन में अन्नकट का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, मंत्री धर्मदेव आर्य, अशोक बंसल, नरेश बजाज, विश्वनाथ गोयल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से करीब 10 क्विंटल बाजरा, 2 क्विंटल चावल, डेढ़ क्विंटल चौड़ा लिया गया। दर्जनो ं हलवाइयो ं ने प्रसादी तैयार की। 5 क्विंटल

हरी सब्जी और कढी की प्रसादी भी बनाई गई
📲Get App