🔥 TRENDING The Tribune Logs User Search for 'vive... Tenvow Announces Rent Review for Devgh... HP Govt Denies Proposal to Build MLA R... India Clinches Asian Games Kabaddi Gol... Uttarakhand PSC Announces 2026 Lower P... CAT member recuses from hearing Sanjiv...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कालियागंज से भागलपुर पहुंचानी थी स्मैक, चथरियापीर में पुलिस ने दबोचा दंपती

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 26 Sep 2026, 01:59 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कालियागंज से भागलपुर पहुंचानी थी स्मैक, चथरियापीर में पुलिस ने दबोचा दंपती

कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के चथरियापीर स्थित आईटीबीपी कैंप के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 204.9 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों कालियागंज से स्मैक लेकर भागलपुर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। पूर्णिया से ऑटो के जरिए चथरियापीर पहुंचे और भागलपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। मजिस्ट्रेट सह कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर महिला के पर्स से एक पैकेट और उसके पति की जींस की जेब से एक पैकेट स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और उसकी पत्नी लुक्खी कुमारी, निवासी शांतिनगर मुखरी टोला, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में बतायी गयी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📲Get App