🔥 TRENDING देवघर में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार,... उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती... सालासर के बाला जी ने पेड़ से टकराई गाड... एन एम सी एच में अखिल भारतीय लैब टेक्नि... Jalandhar Police Arrest Murder Suspect... BJP Calls for Justice in Ajay Murder C...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोलवा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई घर से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को एक घंटे में किया दस्तयाब

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 25 Oct 2026, 05:02 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोलवा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घर से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को एक घंटे में किया दस्तयाब

दोनों बच्चियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में कोलवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को महज एक घंटे के भीतर दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया। दोनों बच्चियों की उम्र क्रमशः 10 वर्ष और 13 वर्ष है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी बांदीकुई श्री लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी श्री मनोहरलाल उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि नाथ की बगीची, तन धनावड़ से दो नाबालिग बच्चियां घर से लापता हो गई हैं। बच्चियां मंदिर में दीपक जलाने के बाद लापता हुई थीं।

सूचना मिलते ही कोलवा थाना पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की तथा संभावित स्थानों पर नाकाबंदी और तलाश की कार्रवाई की। पुलिस ने सूचना साझा करते हुए तेजी से कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों बच्चियों को दौसा रेलवे स्टेशन से सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया गया।

रेलवे स्टेशन पर मिलीं दोनों बच्चियां

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चियां पढ़ाई के दबाव के चलते मंदिर में दीपक जलाने के बाद नाथ की बगीची से पैदल चलकर कोलवा रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां से ट्रेन में बैठकर दौसा रेलवे स्टेशन आ गईं। रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देखकर वे ट्रेन से नीचे उतर गईं। पुलिस टीम ने उन्हें सकुशल दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया तथा आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री मनोहरलाल, उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना कोलवा, जिला दौसा।
2. श्री सुभाष, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना कोलवा, जिला दौसा।
3. श्री धारासिंह, कांस्टेबल नंबर 562, पुलिस थाना कोलवा, जिला दौसा।
4. श्री जगमोहन, कांस्टेबल नंबर 686, पुलिस थाना कोलवा, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ
जिला दौसा पुलिस
📲Get App