🔥 ट्रेंडिंग जस्टिस सुंदरेश ने एचपीएनएलयू समापन समा... जालंधर में रेत से भरा ट्रक पलटा, महिला... दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार... କେନ୍ଦୁଝର ନିକଟରେ ବାଇକ ଦୁର୍ଘଟଣା: ଭାରସାମ୍... कटिहार में दो कक्षा 11 के छात्रों की ब... सीएम सम्राट चौधरी ने जेपी जयंती पर पटन...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कैलादेवी शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र मेले का भव्य शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 11 अक्टू. 2026, 05:10 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली के कैलादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन कर शांति की कामना करेंगे।

राजस्थान के करौली स्थित मां कैलादेवी शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह मेला 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। आस्था के इस धाम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से लाखों श्रद्धालु मां राजराजेश्वरी कैला मैया के दर्शन करने आते हैं और अमन, चैन व शांति की कामना करते हैं।

मेले के शुभ अवसर पर कैला देवी मंदिर ट्रस्ट के सोल ट्रस्टी कृष्ण चंद्रपाल, युवराज विवश्वत पाल एवं राज्याचार्य पंडित जती जी ने विधि-विधान से मां के मंदिर में पूजा-अर्चना की। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मंदिर में मां के नियमित पाठ व पूजन किए जाएंगे। पूजा-अर्चना के उपरांत दरबार कृष्ण चंद्रपाल व युवराज विश्वस्त पाल ने मंदिर में कन्याओं का पूजन भी किया।

इस अवसर पर कैलादेवी मंदिर के मुख्य परिचालन अधिकारी विवेक द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, चंद्रकांत कुडतकर, संतोष मामा एडवोकेट, किशन पाल सिंह जादौन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शारदीय नवरात्र मेले के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैलादेवी कस्बे के चारों ओर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
📲Get App