🔥 TRENDING હિંમતનગરમાં વિદેશી દારૂ સાથેની સ્વીફ્ટ... નવા ફોટો ગેમ 'રામા પીરનું ભવિય મંડિર'... IMD Issues Heavy Rain Alert for Delhi... IMD Warns of Heavy Rain Across India U... Look‑Alike of Jana Nayagan and CM Vija... Delhi Metro Warns Influencers About Da...
06 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कैलाश सोनी अपहरण और सोने-चांदी लूट कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, शेरगढ़ पुलिस ने कराया सीन रीक्रिएट

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 06 Sep 2026, 03:20 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोलंकिया तला में वारदात स्थल पर ले जाकर पुलिस ने जुटाए सबूत, गांव में जुटी भीड़

शेरगढ़, 6 सितंबर - सोलंकिया तला गांव में कैलाश सोनी अपहरण और सोने-चांदी लूटने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने वारदात स्थल पर ले जाकर घटनास्थल का सीन रीक्रिएट कराया।

शेरगढ़ पुलिस टीम चारों आरोपियों को लेकर सोलंकिया तला पहुंची। गांव की गलियों में घुमाकर वारदात से जुड़े स्थानों की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार इस मामले में श्रवण राम निवासी शेखाडा, मगाराम निवासी रायसर, अशोक कुमार निवासी फतेह सागर पीलवा, असलाराम निवासी सोलंकिया तला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दौरान उनके आने-जाने के रास्ते, घटनास्थल और घटना को अंजाम देने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इस पुलिस कार्रवाई को देखने के लिए गांव की गलियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
📲Get App