स्थानीय
कालपी में EVM Demonstration Centre पर डेमो मतदान कर मतदाता समझें मतदान प्रक्रिया, VVPAT से करें मत का सत्यापन
आम नागरिकों को भी डेमो मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित
कालपी, जालौन। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन प्रशासन जालौन द्वारा आम नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में 21 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने तहसील परिसर कालपी में स्थापित EVM Demonstration Centre (EDC) का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं EVM के माध्यम से डेमो वोट डाला। इसके बाद VVPAT की पारदर्शी खिड़की में प्रदर्शित पर्ची को देखकर अपने-अपने मत का सत्यापन किया और मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
मतदाता जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित EVM Demonstration Centre पर आम नागरिक भी उत्साहपूर्वक पहुंचकर डेमो मतदान कर रहे हैं। केंद्र पर उपस्थित लोगों को EVM एवं VVPAT की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है, जिससे वे मतदान प्रक्रिया को करीब से जान सकें और अपने मत के सत्यापन की प्रक्रिया से परिचित हो सकें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रभावी संचालन तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जालौन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में EVM Demonstration Centre पहुंचकर स्वयं डेमो वोट डालें और VVPAT के माध्यम से अपने मत का सत्यापन करें। साथ ही अपने परिवारजनों एवं आसपास के नागरिकों को भी इस जागरूकता अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
स्थान: EVM Demonstration Centre, तहसील परिसर, कालपी, 220–कालपी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, जनपद जालौन।
समय: प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक।
जिला निर्वाचन प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय मतदाता बनाना है।
जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र!
जन-जन की सहभागिता, लोकतंत्र की सशक्तता।