🔥 TRENDING जहर के आरोपों के बाद एसपी यांगचेन डोलक... ਦੇਬੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’... અનિલ ગુરુજીની સેવાકીય પ્રવૃત્તિઓને બિર... ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਨੇ 2027 ਦ... सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: स्टंट ड्राइविंग... ବାତ୍ୟା ଅକଭନ କୁ ଆଖି ଆଗରେ ରଖି ବାଲିମେଳା ଜ...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कालपी में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 07:06 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की बनी रणनीति

कालपी (जालौन)। कालपी स्थित श्याम पैलेस में आज भारतीय जनता पार्टी की कालपी विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय त्रिपाठी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन एवं अरुण महरोत्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
📲Get App