🔥 TRENDING Tripura CM says INDIA bloc lacks commo... Himachal Pradesh to Invest ₹15,000 Cro... देवास में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर... Honey and Milk for Relief from Chapped... बासवकल्याण में 25वें कल्याण पर्व के रज... Successive Weather Disturbances Set to...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर श्रोत्रिय ने ग्राम पंचायतों में उर्वरक बुकिंग एवं स्वामित्व कार्य की समीक्षा की

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 05:46 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज ग्राम पंचायत श्रीनगर एवं गोपालपुरा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से उर्वरक बुकिंग और स्वामित्व कार्य में सहयोग की अपील की।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज ग्राम पंचायत श्रीनगर एवं ग्राम पंचायत गोपालपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उर्वरक की बुकिंग और वितरण व्यवस्था पर चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

कई ग्रामीणों ने यह संशय जताया कि जिन किसानों का रकबा दो एकड़ से कम है, उन्हें खाद कैसे प्राप्त होगी। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित किसान की खाद बुकिंग कराई और ग्रामीणों को समझाया कि रकबा कम हो या अधिक, प्रत्येक किसान सुबह 10 बजे से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकता है। पोर्टल पर उपलब्ध स्टॉक के अनुसार किसान अपने रकबे के अनुरूप मनपसंद उर्वरक चुन सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि 25 एवं 26 अक्टूबर को दो दिवसीय अवकाश के कारण डीएपी उर्वरक की बुकिंग 27 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इस अवधि में किसान अन्य उपलब्ध उर्वरकों की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने टीएसपी उर्वरक के उपयोग के संबंध में भी चर्चा की तथा आवश्यकता के अनुसार इसकी बुकिंग करने की सलाह दी।

साथ ही कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में चल रहे स्वामित्व कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पटवारी सुबह 5 बजे से ही गांवों में स्वामित्व संबंधी कार्यों को पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। इस कार्य में पटवारियों की सहयोगी टीम के साथ पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि स्वामित्व कार्य को समय पर पूर्ण कराने में राजस्व अमले का सहयोग करें तथा आवश्यक दस्तावेज, विशेषकर आधार कार्ड, साथ लेकर आएं, ताकि कार्यवाही में अनावश्यक विलंब न हो।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेंद्र गुर्जर, संबंधित पटवारी एवं सरपंच उपस्थित रहे।
📲Get App