🔥 ट्रेंडिंग કતારગામમાં તહેવાર ટ્રાફિક પર કડક કાર્ય... राजस्थान में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त,... डेमोक्रेट्स ने 2026 अमेरिकी मध्यावधि च... સુરતથી સૌરાષ્ટ્ર સુધી: દિવાળીના મુસાફર... दमोह के शोभा नगर में बोरी में मिला नवज... राजेंद्र नगर टर्मिनल पर बंगा इंटरसिटी...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कलेक्टर रुचिका चौहान ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश
स्वास्थ्य

कलेक्टर रुचिका चौहान ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 सित. 2026, 01:44 PM 👁 82
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा–संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर ने किया रक्तदान, शासकीय सेवकों और आमजन से भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की अपील

ग्वालियर। सेवा–संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मुरार में कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश दिया। कलेक्टर रुचिका चौहान का यह कदम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समाज के लोगों और शासकीय सेवकों को भी रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने शासकीय सेवकों से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कलेक्टर के इस पहल से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और सेवा कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने संदेश दिया कि “आपका रक्तदान किसी के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है।”
आइए, सेवा को संकल्प बनाएं और मानवता के लिए रक्तदान करें।
📲Get App