🔥 TRENDING PM Modi to address virtually on Birsa... Madhya Pradesh to develop 21 new indus... Madhya Pradesh to raise ₹3,000 crore m... Ajmer Police Freeze ₹3.2 million Asset... ಬೇದರ್-ಕಲಬುರಗಿ-ಯಾದಗಿರಿ ಹಾಲು ಒಕ್ಕೂಟದ ಮಾಜ... एक ही कुर्सी पर बैठकर चाय की चुस्की ल...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर का किया औचक

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 13 Nov 2026, 08:51 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर का किया औचक निरीक्षण

जननी सुरक्षा एवं प्रसूति सहायता योजना के हितग्राहियों से मोबाइल पर की चर्चा

एनआरसी में भर्ती बच्चों के परिजनों से मजदूरी भुगतान की ली जानकारी

कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति योजना, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार नम्बर प्राप्त होने के संबंध में मोबाइल से फोन कर ली जानकारी

जांच लैब प्रभारी को रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित नहीं होने के कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*

शहडोल 13 नवंबर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों के परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं और शासन की योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के हितग्राहियों से मोबाइल फोन पर सीधे चर्चा कर योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जानकारी प्राप्त की कि हितग्राहियों को प्रसूति योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार नंबर प्राप्त होने के संबंध में भी मोबाइल फोन के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों से इनकी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

एनआरसी में भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से प्रसूति एवं एनआरसी में भर्ती बच्चों की देखभाल के लिए परिवार के सदस्यों को मिलने वाले 14 दिवस के मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से पूछा कि उन्हें मजदूरी भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं तथा शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने, प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट तथा आधार नंबर ऑनलाइन भेजने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा हितग्राहियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कलेक्टर ने एनआरसी, प्रसूति वार्ड, लैब कक्ष, डिलीवरी प्रतीक्षा कक्ष एवं आउटडोर का निरीक्षण किया। जांच लैब में रिकॉर्ड का संधारण व्यवस्थित नहीं पाए जाने पर उन्होंने लैब प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग एवं बीएमओ उपस्थित रहे।
📲Get App