🔥 TRENDING दापोलीत बेकायदा मटका जुगारावर पोलिसांच... रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज टी‑20 म... नयागांव भानपुरा में सरपंच पद पर लोधा स... खेड तालुक्यातील कळंबणी बुद्रुकमध्ये ७०... नकली VIEWS पर खुली बहस: नए एवं कमजोर ग... Sandeepa Dhar Recounts Awe at Aatish K...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने झाड़ू थाम स्वच्छता का संदेश दिया, गांधी जयंती पर 66 वार्डों में विशेष अभियान

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Oct 2026, 09:15 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांधी जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड-3 में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान के तहत शहर के 66 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव एवं जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और नागरिकों ने वार्ड-3 विनय नगर के गौरीशंकर स्कूल के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्टर के साथ ही नगर निगम आयुक्त, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। इस अभियान में पार्षदगणों, ब्रम्हकुमारी संस्था की दीदियों, स्कूल के शिक्षकों और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूरे क्षेत्र को साफ करने के लिए 'पल्ग रन' बनाकर अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों, सफाई मित्रों और समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने हाथों में कैरी बैग लेकर सड़क से एक-एक कचरे को उठाकर एकत्रित किया। इस दौरान एकत्रित किए गए कचरे को तत्काल वाहनों की मदद से केदारपुर लैंडफिल साइट पर निस्तारण के लिए भेजा गया। विशेष ध्यान रखा गया कि विशेष देखभाल कचरा, सेनेटरी वेस्ट, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग बैग में एकत्रित किया जाए, ताकि निस्तारण प्रक्रिया सुगम हो सके।

अभियान के दौरान गौरीशंकर स्कूल के सामने से लेकर पूरे सड़क मार्ग पर खाली स्थानों पर पौधरोपण के लिए क्यारियां बनाई गईं। इन क्यारियों में कलेक्टर, स्कूल के शिक्षकों, नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इसके बाद इन क्यारियों को सजाने के लिए सुंदर पेंटिंग भी उकेरी गईं, जिससे क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि हुई।

यह विशेष स्वच्छता अभियान जिले भर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से चलाया गया। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर इस अभियान में भागीदारी की। मोहना, आंतरी, बिलौआ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश फैलाया।
📲Get App