🔥 TRENDING One dead, six injured in explosion and... Sumir Karmakar and Biju Boro Honoured... Wife Killed, Husband Critically Injure... ୩୨୬ ଜାତୀୟ ରାଜପଥର ଅବସ୍ଥା ଶୋଚନୀୟ, କାଲିମେ... छपरा सारण के पहलेजघाट थाना क्षेत्र के... ਵਾਢਾ ਦਰਾਕਾ
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर नरवर विकासखंड के ग्राम उरवाह में 40 साल पुरानी बंद शासकीय सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 06 Nov 2026, 11:26 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार नरवर विकासखंड के ग्राम उरवाह में 40 वर्षों से बंद शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर किसानों को फिर से खेतों तक पहुँच प्रदान की गई।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जनहित में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नरवर विकासखंड के ग्राम उरवाह में लगभग 40 वर्षों से बंद पड़े शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

ग्राम उरवाह के किसानों ने कलेक्टर श्री वर्मा की जनसुनवाई तथा जनपद पंचायत नरवर में आयोजित जनविश्वास शिविर में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 364, रकबा 0.370 हेक्टेयर पर स्थित शासकीय रास्ता गांव के अन्य किसानों द्वारा लगभग चार दशकों से अवरोधित किया गया था, जिससे खेतों तक पहुँचने में कठिनाई उत्पन्न हुई।

कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से रास्ता खोलने के निर्देश दिए। तहसीलदार श्री विजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल ने मिलकर रास्ते का सीमांकन किया, चूने की लाइन से अतिक्रमण को चिन्हित किया और जेसीबी मशीन की सहायता से अवरोध हटाकर इसे पूर्णतः आवागमन योग्य बनाया।

प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से ग्राम उरवाह के किसानों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने इस राहतकारी कदम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
📲Get App